देश
अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
दिल्ली डेस्क,शेरघाटी (राहुल कुमार)इमामगंज प्रखंड की मलहारी पंचायत के खड़ाऊं गांव में 15 से 20 परिवारों के 70 से 80 लोग करते हैं निवास, मूलभूत पहचान पत्रों से भी हैं वंचित
क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
दिल्ली डेस्क शेरघाटी (राहुल कुमार)।डोभी के करमौनी के समीप पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, झारखंड नंबर की हुंडई क्रेटा कार जब्त; शराब तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। ऐसी उपलब्धियों से दूसरे खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी एवं मगध आर्चरी फ़ाइंडेशन के अध्यक्ष डॉ रतन कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए हम सभी हर संभव मदद करेंगे ।
समृद्धि, सतत भविष्य और शांति की नई राह: आईआईएम बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज़
दिल्ली डेस्क News1 आर्थिक विकास के साथ नैतिकता, करुणा और सतत विकास को बढ़ावा देने की पहल,उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और पूर्व आईपीएस अधिकारी साकेत मिश्रा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने आर्थिक विकास में नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।
प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीएम जतिन कुमार, डेढ़ घंटे तक छात्राओं को पढ़ाया
दिल्ली डेस्क (शेरघाटी से राहुल )शिव बालक बालिका प्लस टू विद्यालय में अचानक पहुंचे आईएएस अधिकारी, एनसीईआरटी की पुस्तकों को नियमित पढ़ने की दी सलाह; कहा- बिना कोचिंग भी मेहनत और अनुशासन से हासिल कर सकते हैं बड़ी सफलता
शहर के तीन स्थानों से हटाई गई खटाल, नगर निगम की कार्रवाई से खटाल संचालकों में हड़कंप*
दिल्ली डेस्क: पुलिस लाइन रोड के सेंट्रल जेल के समीप, सिकरिया मोड़ रोड और सुधा डेयरी के समीप चला अभियान, पशु पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया*
बाबा दशरथ मांझी खेल महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, फुटबॉल जूनियर में तस्मानिया और सीनियर में मैत्री ब्वॉयज ने मारी बाजी
दिल्ली डेस्क..नगर आयुक्त ने किया खेल महोत्सव का उद्घाटन, देवानंद पासवान एवं डॉ. अशोक सम्राट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; 11 दिनों तक भुसुंडा ग्राउंड में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दमखम
अभियान बसेरा-2 के तहत 450 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, पांच लाभार्थियों को सौंपा गया परवाना
दिल्ली डेस्क,शेरघाटी (राहुल कुमार) शेरघाटी, आमस और डोभी के लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भू-विवाद से जुड़े कार्य प्रभावित**
पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,
दिल्ली डेस्क News1 जैसे ही भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे, छठ व्रतियों ने नदी के जल में खड़े होकर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
दिल्ली डेस्क News1 शाम होते ही गयाजी के विभिन्न इलाकों में छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सिर पर प्रसाद से भरे दउरा और हाथों में पूजा की सामग्री लेकर छठ व्रती अपने परिजनों के साथ घरों से निकलकर नजदीकी छठ घाटों, नदियों और तालाबों की ओर पहुंचने लगे। देखते ही देखते शहर के प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया
दिल्ली डेस्क News1 शांति निकेतन अकादमी के चेयरमैन श्री हरि प्रपन्न ने अपने संदेश में कहा कि दीवाली हमें यह याद दिलाती है कि हमारे भीतर बुद्धि और सत्य की चिंगारी छिपी है, और यह त्योहार हमारे विद्यार्थियों को शिक्षा, करुणा और नैतिक मूल्यों के साथ अज्ञानता को दूर करने के लिए प्रेरित करता है।
Big Breaking. गया मे नक्सलियों ने पहाड़ मे दबा कर रखा था शक्तिशाली बम, डिफ्यूज होते ही थर्राह गया पहाड़
दिल्ली डेस्क( शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट)सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता, पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी छिपाए जाने की आशंका*
शेरघाटी मे छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की विशेष तैयारी, 22 घाटों पर होंगे पुख्ता इंतजाम
दिल्ली डेस्क..**शेरघाटी (राहुल कुमार)।** आदर्श घाटों पर सेल्फी प्वाइंट, एलईडी स्क्रीन और चेंजिंग रूम की सुविधा; गहरे पानी वाले स्थानों पर होगी बैरिकेडिंग, नहाय-खाय तक तैयारी पूरी करने का लक्ष्य**
तीन कमरों में 254 बच्चों की पढ़ाई, तीन शिक्षकों के भरोसे चल रहा दुल्हिन मंदिर स्कूल
दिल्ली डेस्क news1 (शेरघाटी से राहुल कुमार) न शौचालय की समुचित व्यवस्था, न रसोइया के लिए अलग कमरा और न ही बच्चों के खेलने के लिए मैदान; तीन कमरों में आठ कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई कराने की मजबूरी**
भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आजाद पार्क में हुआ उद्घाटन, लगाए गए 40 स्टॉल
दिल्ली डेस्क News1 आयोजक विघ्नेश्वर जी ने कहा कि आजाद पार्क में भारत के विभिन्न राज्यों से कला का अद्भुत संगम लगा हुआ है, जहां एक ही स्थानों पर हस्तनिर्मित सामग्री देखने और खरीदने के लिए उपलब्ध है। इन्होंने गया वासियों से आजाद पार्क में आकर यहां लगाए गए स्टॉल पर हस्त निर्मित सामग्रियों को देखने और खरीदने की अपील किया। भारत सरकार स्टॉल लगाने वालों को आने जाने रहने के लिए प्रति स्टॉल 9 हजार रूपए उपलब्ध करा रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि गया में आयोजित हस्त कला मेला में अच्छी बिक्री होती रही है। इन्होंने बताया कि मेला में बिहार के अलावा आसाम, उत्तरप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा सहित कई राज्यों के कलाकारों का स्टॉल लगाया गया है।
Big Breaking सरकारी अधिकारी बनकर रेल यात्री से 2 किलो सोने की ठगी, यूपी के बरेली से तीन शातिर गिरफ्तार
दिल्ली डेस्क,News1 जानकारी के अनुसार, बरेली निवासी संजय कुमार खंडेलवाल के कर्मचारी कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से भभुआ रोड लौट रहे थे। इसी दौरान 22 अक्टूबर को भभुआ रोड में कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को सरकारी पदाधिकारी बताते हुए कर्मचारी को अपने झांसे में ले लिया।
गुस्से मे सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मी,निकाला आक्रोश मार्च, राज्यकर्मी का दर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग
दिल्ली डेस्क News1 बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा, जिला इकाई गया के तत्वावधान में रविवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में रोड मार्च का आयोजन किया गया।
2 ईको वैन से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली डेस्क News1 शेरघाटी(राहुल कुमार)डोभी के समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 1176 बोतल शराब जब्त; वैशाली और पटना जिले के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आरोपित*
वाशिंग मशीन में शराब फ्रिज मे शराब पानी की टंकी में शराब,शराब ही शराब मिला गया के इस मकान में. 3 महिला सहित 4 गिरफ्तार
दिल्ली डेस्क news1 गया में शराब के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़, भोजपुर निवास से करीब 500 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, तीन महिला समेत चार गिरफ्तार
राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में गया जिले के 8 माय भारत स्वयंसेवकों का चयन
दिल्ली डेस्क News1 *गया के विभिन्न प्रखंडों के चयनित युवा स्वयंसेवक 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि।
अच्छी खबर.गया की बेटियों का दबदबा, कई वर्गों में जीते पदक,एकलव्य बिहार तीरंदाजी के दल के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता सम्पन्न ।
दिल्ली डेस्क..अंडर-14, 17 और 19 वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड स्पर्धाओं के परिणाम घोषित
Big breaking गयाजी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला ऐसा चीज, उड़ गए सभी के होश फिर कोलकाता से यात्री को किया गया गिरफ्तार
दिल्ली डेस्क (गया से राहुल की रिपोर्ट)-- गयाजी एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की नियमित सुरक्षा जांच की जा रही थी। इसी दौरान हाई सिक्योरिटी स्कैनर से गुजर रहे एक बैग में सीआईएसएफ के जवानों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। संदिग्ध वस्तु नजर आने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने बैग को रोककर अपने कब्जे में लिया और उसकी गहन जांच शुरू की।
शेरघाटी में दीपावली-छठ की तैयारियों पर जोर, घाटों पर बनेगा चेंजिंग रूम
शेरघाटी (राहुल कुमार) नगर परिषद की बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और पार्क निर्माण की समीक्षा, त्योहारों को लेकर कई अहम निर्णय,गोपालपुर तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा, जीपी चौक के पास बन रहे पार्क का निर्माण अंतिम चरण में
नेटवर्क की समस्या होगी दूर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पहल से पतवास-गुरपा में टावर निर्माण कार्य शुरू
दिल्ली डेस्क News1 केंद्रीय लघु सूक्ष्म एवं मध्यम मंत्री जीतन राम मांझी जी की पहल से फतेहपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती गुरपा-पतवास क्षेत्र में वर्षों पुरानी मोबाइल नेटवर्क की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। टावर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
गाजे-बाजे, ऊंट-घोड़ों के साथ निकली भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा, राम-भरत मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु
दिल्ली डेस्क News1 शोभायात्रा से पूर्व रामभक्तों पर ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा, भगवान श्रीराम को लगाया गया छप्पन भोग; भव्य महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बाल-बाल बचे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार
दिल्ली डेस्क News1 बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस का कमरा नंबर 3 वीवीआईपी अतिथियों के ठहरने के लिए निर्धारित था। विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार के लिए भी इसी कमरे का आवंटन किया गया था। लेकिन उन्होंने कमरा नंबर 3 में ठहरने के बजाय कमरा नंबर 2 को चुना। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ कमरा नंबर 2 में ही ठहर गए। इसी बीच दोपहर में बगल के कमरा नंबर 3 में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई।
शेरघाटी में धूमधाम से हुआ रावण वध, हजारों की भीड़ ने देखा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
डेल्ही डेस्क News1 शेरघाटी (राहुल कुमार)* रंगलाल इंटर स्कूल मैदान में विजयादशमी पर गूंजा श्रीराम का जयघोष, अधिकारियों ने दिया भाईचारे, नारी सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश*
आमस में थार से ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद, रांची के दो युवक गिरफ्तार
शेरघाटी (राहुल कुमार) सावकला टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा, चालक ने थार लेकर भागने की कोशिश की; एसडीपीओ-1 संदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
गया जी मे 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव हुए शामिल
News1 डेस्क.गया जी सेवा भारती की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार इस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में समानता, सामाजिक समरसता और कन्या सम्मान का संदेश देना है।
खुद के विकास कार्यों का नीतीश कुमार ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, 2 मिनट रुके और बिना कुछ बोले निकल गए नीतीश कुमार,नवरात्र के मौके पर लगाई गई थी प्रदर्शनी
न्यूज़ डेस्क :इस प्रदर्शनी में बिहार सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें शराबबंदी, गंगाजल आपूर्ति योजना, जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, औरंगाबाद का दुकानदार गिरफ्तार, चोरी की कई मोबाइल भी जब्त
शेरघाटी (राहुल कुमार). छह माह में दो बार आरके डिजिटल दुकान को बनाया था निशाना, चोरी के 11 मोबाइल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद
राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार
न्यूज डेस्क: इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने दी।कार्यक्रम ने गया जिले के कांग्रेसजनों के बीच आपसी संवाद, संगठनात्मक एकजुटता और बिहार केसरी श्री बाबू के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने का संदेश दिया।
राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार**
गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली
नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर शेरघाटी पहुंची अंतरराज्यीय बाइक रैली
*शेरघाटी (राहुल कुमार)* ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा- राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना रैली का मुख्य उद्देश्य**
देश सेवा करते हुए जिंदगी की जंग हार गया बांकेबाजार का अग्निवीर सुभाष, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
शेरघाटी (राहुल कुमार)प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार चौधरी की तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी। बताया जाता है कि वह झांसी से जैसलमेर की ओर जा रहे सेना के काफिले की ड्यूटी में शामिल थे। इसी दौरान डीजल निकालने के क्रम में उनके साथ हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, ड्रम से पाइप के सहारे डीजल खींचने की कोशिश के दौरान कुछ मात्रा में डीजल उनके मुंह के रास्ते पेट में चला गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सीनियर दिल्ली स्कूल, उचौली शाखा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय डाकघर दिवस पर किया खिजरसराय डाकघर का भ्रमण
न्यूज़ डेस्क:-डाकघर के कर्मचारियों ने भी बच्चों को पत्र पोस्ट करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने डाक पते को सही तरीके से लिखने, डाक टिकट के महत्व तथा पत्र भेजने की आवश्यक जानकारी दी। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त हुई।
देश सेवा का सपना लेकर सेना में गया बांकेबाजार का लाल, असमय निधन से गांव में पसरा मातम
शेरघाटी (राहुल कुमार)2023 बैच में अग्निवीर के रूप में हुए थे बहाल, जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; अजमेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर
CUSB का पंचम दीक्षांत समारोह,61 छात्र-छात्राओं को दिया गया 95 मॉडल,1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
वर्षों की मेहनत और पढ़ाई के बाद जब विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल मिले, तो उनके चेहरे पर खुशी और उपलब्धि का भाव साफ नजर आया।
कांति देवी हत्याकांड पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- ‘देश-विदेश में कहीं भी छिपा हो, खोजकर गिरफ्तार करो’
खिजरसराय संवाददाता की रिपोर्ट..मांझी जी ने साफ किया कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मांझी ने कहा, “अच्छा घर नेवता दिया है, उनको नाश होना है, मरना है।” उनके इस बयान से आरोपितों के प्रति उनकी नाराजगी साफ झलकी।
शेरघाटी मे दुर्गापूजा में डीजे से लेकर सीसीटीवी तक की व्यवस्था पर जोर, मनचलों और बाइकर्स पर रहेगी पुलिस की नजर
शेरघाटी (राहुल कुमार)बैठक में दुर्गापूजा के दौरान मूर्ति स्थापना और डीजे संचालन को लेकर आवश्यक लाइसेंस एवं निर्धारित नियमों के पालन पर चर्चा की गई। पूजा समितियों को व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने पर जोर दिया गया। डीजे के इस्तेमाल के दौरान निर्धारित मानकों और ध्वनि संबंधी नियमों का पालन करने का मुद्दा भी प्रमुख रहा।
शेरघाटी का नारायण पुस्तकालय के अतिक्रमणमुक्त होने की जगी उम्मीद
शेरघाटी (राहुल कुमार)एसडीओ के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में नारायण पुस्तकालय के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल से परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराकर भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इससे पुस्तकालय को फिर से उपयोगी बनाया जा सकेगा और शहर के लोगों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।
IG की बड़ी कार्रवाई:ओवरलोड वाहनों को छोड़ने में अनियमितता, आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार निलंबित
शेरघाटी (राहुल कुमार)मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र में कोयला लदे ओवरलोड वाहनों को कार्रवाई से बचाने के लिए कथित रूप से अवैध लेन-देन किया गया। शिकायत के साथ इससे संबंधित ऑडियो, वीडियो और फोटो भी सामने आए थे।
शेरघाटी मे अतिक्रमण खुद हटाएं, नहीं तो प्रशासन करेगा कार्रवाई
शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट... प्रशासन चाहे तो बुलडोजर चलाकर अव्यवस्था दूर कर सकता है, लेकिन ऐसा करना उद्देश्य नहीं है। शहरवासियों को स्वयं तय करना होगा कि टोटो और ऑटो कहां पार्क होंगे और कहां से सवारी बैठाई तथा उतारी जाएगी।
RLM के रूपक कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनाए गए बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव
युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने रूपक कुमार को बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद रूपक कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
RLM में ई. CTS वीरप्पन उर्फ चंदन यादव को बड़ी जिम्मेदारी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव बनाए गए..
खिज़रसराय प्रखंड क्षेत्र के पिरखासराय गांव निवासी ई. CTS वीरप्पन उर्फ चंदन यादव को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में छह सफाईकर्मियों में एक और तीन डॉक्टर मिले अनुपस्थित
शेरघाटी(राहुल कुमार) एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान जताई नाराजगी, रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की चेतावनी
शेरघाटी मे नदी में डूबने से मजदूर की मौत, सोमवार की अहले सुबह मिला शव
शेरघाटी (राहुल कुमार) भट्ठा में काम करने की बात कहकर रविवार शाम घर से निकले थे नागेंद्र यादव, देर शाम तक नहीं लौटने पर स्वजन व ग्रामीणों ने शुरू की थी खोजबीन
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को घरों में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
शेरघाटी (राहुल कुमार )17 सितंबर की शाम ठीक सात बजे जिले के लोगों से अपने घर के मुख्य द्वार पर एक दीया जलाने की अपील की गई है।
शेरघाटी राष्ट्रीय लोक अदालत में 654 मामलों का निपटारा, 76.33 लाख रुपये का समझौता
शेरघाटी(राहुल कुमार)बैंक, ट्रैफिक, बीएसएनएल व ग्राम कचहरी समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का हुआ निष्पादन
दिव्यांगजनों की ट्राईसाइकिल की तकनीकी जांच के लिए लगा सर्विस कैंप
शेरघाटी(राहुल कुमार)बुनियाद केंद्र में ALIMCO की तकनीकी टीम ने 30 बैटरी चालित ट्राईसाइकिलों की जांच की, मौके पर दूर की गईं तकनीकी खराबियां