News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking सरकारी अधिकारी बनकर रेल यात्री से 2 किलो सोने की ठगी, यूपी के बरेली से तीन शातिर गिरफ्तार

Big Breaking सरकारी अधिकारी बनकर रेल यात्री से 2 किलो सोने की ठगी, यूपी के बरेली से तीन शातिर गिरफ्तार

Category: गया | Date: 01 Nov 2026 | 👁️ Views: 80

बिहार में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर करीब दो किलो सोने पर हाथ साफ कर दिया। ठगों ने ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री को अपना शिकार बनाया और सरकारी पदाधिकारी होने का धौंस दिखाकर उससे सोना ले लिया। लेकिन अब रेल पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 किलो मे से ठगी किए गए सोने में से 612 ग्राम 740 मिलीग्राम सोना भी बरामद किया गया है। पूरा मामला रेल थाना भभुआ रोड क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार, बरेली निवासी संजय कुमार खंडेलवाल के कर्मचारी कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से भभुआ रोड लौट रहे थे। इसी दौरान 22 अक्टूबर को भभुआ रोड में कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को सरकारी पदाधिकारी बताते हुए कर्मचारी को अपने झांसे में ले लिया। ठगों ने इस तरह सरकारी अधिकारी होने का रौब दिखाया कि कर्मचारी डर गया और अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता पाने के कारण उनके झांसे में आकर सोना उनके हवाले कर दिया। वादी के अनुसार, ठगों ने करीब दो किलोग्राम सोने की ठगी की थी। घटना के दो दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को पीड़ित पक्ष की ओर से रेल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक, पटना ने विशेष अनुसंधान दल यानी एसआईटी का गठन किया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। लगातार छापेमारी और अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी के रूप में की। इसके बाद बरेली पुलिस के सहयोग से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगी किए गए सोने में से 612.74 ग्राम सोना बरामद किया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी कई सवाल बाकी हैं। करीब दो किलो सोने की ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष सोने की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और सोने की बरामदगी को रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पूछताछ में इस गिरोह के और कितने सदस्यों के नाम सामने आते हैं, वही इस पूरे मामले की जानकारी रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया है..
🔥 Recent Top 5 News

गुस्से मे सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मी,निकाला आक्रोश मार्च, राज्यकर्मी का दर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग

📅 01 Nov 2026

Big Breaking अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत,भगहर के पास सड़क किनारे चाय की गुमटी में घुसा ट्रक, हादसे के बाद मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

📅 31 Oct 2026

2 ईको वैन से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

📅 31 Oct 2026

वाशिंग मशीन में शराब फ्रिज मे शराब पानी की टंकी में शराब,शराब ही शराब मिला गया के इस मकान में. 3 महिला सहित 4 गिरफ्तार

📅 31 Oct 2026

बड़ी खबर.बहेरा मे कार के चारों गेट से बरामद हुए गांजा के 44 पैकेट.ओडिशा के झारसुगुड़ा से सासाराम ले जाई जा रही थी खेप*.

📅 30 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2483 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1334 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1026 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 983 Views
शेयर करें