News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking. गया मे नक्सलियों ने पहाड़ मे दबा कर रखा था शक्तिशाली बम, डिफ्यूज होते ही थर्राह गया पहाड़

Big Breaking. गया मे नक्सलियों ने पहाड़ मे दबा कर रखा था शक्तिशाली बम, डिफ्यूज होते ही थर्राह गया पहाड़

Category: गया | Date: 05 Nov 2026 | 👁️ Views: 4

शेरघाटी (राहुल कुमार) शेरघाटी अनुमंडल के लुटुआ थाना क्षेत्र के लदुइया पहाड़ के समीप सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नक्सली साजिश को सीआरपीएफ ने नाकाम कर दिया। गुरुवार को सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में दबाकर रखा गया करीब पांच किलोग्राम वजन का कमांड मैकेनिज्म आईईडी बरामद किया। बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) के जवानों ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से आईईडी को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। सीआरपीएफ को चार नवंबर को विश्वसनीय गुप्त स्रोत से लदुइया पहाड़ क्षेत्र में आईईडी और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के दिशा-निर्देश पर गुरुवार की सुबह छह बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। डी/215 बटालियन के कंपनी कमांडर निरीक्षक (जीडी) अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय पुलिस के प्रतिनिधि ने नागोबार कैंप से गुलरिया तरी होते हुए सिंहवा और लदुइया पहाड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जवानों ने डीएसएमडी (डिटेक्टर) से जांच की तो एक स्थान पर बीप की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सावधानीपूर्वक उस स्थान की खुदाई की गई, जहां जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया करीब पांच किलोग्राम वजन का कमांड मैकेनिज्म आईईडी मिला। कंटेनरनुमा इस आईईडी में कॉर्डेक्स वायर लगा हुआ था। दोपहर करीब 1:15 बजे इसकी बरामदगी की गई। इसके बाद 215वीं बटालियन के बीडीडीएस कर्मियों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। सीआरपीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आशंका जताई गई है कि अज्ञात नक्सलियों ने पुलिस बल को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी को जमीन के नीचे छिपाकर रखा था। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। संयुक्त अभियान में डी/215 बटालियन की टीम और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल रहे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2498 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1728 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1325 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1031 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 988 Views
शेयर करें