News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस

इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस

Category: गया | Date: 07 Jul 2026 | 👁️ Views: 787

डोभी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-19 स्थित पीपरघट्टी पार्क के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना डोभी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के बीच शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। डोभी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों को भी अज्ञात शव मिलने की सूचना भेजी गई है, ताकि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो तो उसकी पहचान कराई जा सके। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2382 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1649 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 895 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 787 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News