News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › शेरघाटी मे छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की विशेष तैयारी, 22 घाटों पर होंगे पुख्ता इंतजाम

शेरघाटी मे छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की विशेष तैयारी, 22 घाटों पर होंगे पुख्ता इंतजाम

Category: गया | Date: 05 Nov 2026 | 👁️ Views: 22

**शेरघाटी (राहुल कुमार)।** छठ महापर्व को लेकर शेरघाटी नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए शहर के सभी 22 छठ घाटों पर साफ-सफाई से लेकर रोशनी, पेयजल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर परिषद की ओर से घाटों की सफाई और समतलीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। कई स्थानों पर जेसीबी मशीन लगाकर घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है। नगर परिषद का लक्ष्य है कि नहाय-खाय तक सभी घाट पूरी तरह तैयार कर लिए जाएं। नगर कार्यपालक पदाधिकारी रिचा प्रियदर्शिनी ने बताया कि सामान्य बोर्ड की बैठक में सदस्यों की सहमति से इस बार भी पूर्व की भांति आदर्श घाटों को विशेष रूप से सजाने-संवारने का निर्णय लिया गया है। आदर्श घाटों पर साफ-सफाई, आकर्षक लाइटिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल, सेल्फी प्वाइंट और एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी। वहीं, सामान्य घाटों पर भी सफाई, प्रकाश और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी पूरी तरह साफ और सुगम बनाया जाएगा, ताकि व्रतियों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। **गहरे पानी वाले स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी** छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी नगर परिषद और प्रशासन सतर्क है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जिन घाटों पर पानी का स्तर अधिक है, उन स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु निर्धारित सीमा से आगे नहीं जाएं। अनुमंडल और जिला प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। **सीसीटीवी से होगी निगरानी, आदर्श घाटों पर विशेष सजावट** मुख्य पार्षद गीता देवी की ओर से भी छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उनके प्रतिनिधि पवन किशोर ने बताया कि घाटों की व्यवस्था की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सफाई और अन्य तैयारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, मुख्य पार्षद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित करने के साथ लोगों से सतर्कता बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया है। नगर परिषद के संबंधित पदाधिकारी और सफाई एजेंसी के कर्मी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। काम आगे बढ़ने के बाद संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण भी किया जाएगा। स्वच्छता पदाधिकारी समेत कार्यालय के कर्मियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और बोर्ड के सदस्य भी तैयारियों को लेकर सक्रिय हैं। कार्यपालक पदाधिकारी ने भरोसा जताया कि नहाय-खाय तक सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी, ताकि नगरवासी स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में छठ महापर्व मना सकें। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी छठ के दौरान मौजूद रहेंगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2498 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1728 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1325 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1031 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 988 Views
शेयर करें