ट्रेंडिंग
नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर शेरघाटी पहुंची अंतरराज्यीय बाइक रैली
*शेरघाटी (राहुल कुमार)* ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा- राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना रैली का मुख्य उद्देश्य**
देश सेवा करते हुए जिंदगी की जंग हार गया बांकेबाजार का अग्निवीर सुभाष, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
शेरघाटी (राहुल कुमार)प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार चौधरी की तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी। बताया जाता है कि वह झांसी से जैसलमेर की ओर जा रहे सेना के काफिले की ड्यूटी में शामिल थे। इसी दौरान डीजल निकालने के क्रम में उनके साथ हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, ड्रम से पाइप के सहारे डीजल खींचने की कोशिश के दौरान कुछ मात्रा में डीजल उनके मुंह के रास्ते पेट में चला गया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घर में डकैती मामले में चार अपराधी लुटे गए सामान के साथ गिरफ्तार, 3 फरार..
मामले में 7 अपराधी शामिल थे जिसमें से चार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.. विकास कुमार, शुभम कुमार, सुनील मांझी और मोहम्मद शहंशाह को गिरफ्तार किया गया है,
सीनियर दिल्ली स्कूल, उचौली शाखा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय डाकघर दिवस पर किया खिजरसराय डाकघर का भ्रमण
न्यूज़ डेस्क:-डाकघर के कर्मचारियों ने भी बच्चों को पत्र पोस्ट करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने डाक पते को सही तरीके से लिखने, डाक टिकट के महत्व तथा पत्र भेजने की आवश्यक जानकारी दी। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त हुई।
देश सेवा का सपना लेकर सेना में गया बांकेबाजार का लाल, असमय निधन से गांव में पसरा मातम
शेरघाटी (राहुल कुमार)2023 बैच में अग्निवीर के रूप में हुए थे बहाल, जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; अजमेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर
CUSB का पंचम दीक्षांत समारोह,61 छात्र-छात्राओं को दिया गया 95 मॉडल,1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
वर्षों की मेहनत और पढ़ाई के बाद जब विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल मिले, तो उनके चेहरे पर खुशी और उपलब्धि का भाव साफ नजर आया।
डेल्हा परैया रोड मे पशु तस्करी का खुलासा, 18 मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार; तीन पिकअप जब्त
गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के उतरेन गांव निवासी गुलशन कुमार और गोलू कुमार तथा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के धुरकुंडा गांव निवासी ओम कुमार के रूप में हुई तस्कर की पहचान
बोधगया में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन ने शैक्षणिक विचारों के आदान-प्रदान, नवीन जानकारियों के प्रसार तथा विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के बीच संवाद को प्रोत्साहित किया। सम्मेलन का समापन ज्ञान, सहयोग और यादगार अनुभवों की सुखद अनुभूति के साथ हुआ।
कांति देवी हत्याकांड पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- ‘देश-विदेश में कहीं भी छिपा हो, खोजकर गिरफ्तार करो’
खिजरसराय संवाददाता की रिपोर्ट..मांझी जी ने साफ किया कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मांझी ने कहा, “अच्छा घर नेवता दिया है, उनको नाश होना है, मरना है।” उनके इस बयान से आरोपितों के प्रति उनकी नाराजगी साफ झलकी।
शेरघाटी में कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल
शेरघाटी (राहुल कुमार)नई बाजार से निकली कलश यात्रा, गोला बाजार, नूतन नगर और कुंजगली होते हुए गायत्री पूजा समिति में हुई संपन्न
शेरघाटी मे दुर्गापूजा में डीजे से लेकर सीसीटीवी तक की व्यवस्था पर जोर, मनचलों और बाइकर्स पर रहेगी पुलिस की नजर
शेरघाटी (राहुल कुमार)बैठक में दुर्गापूजा के दौरान मूर्ति स्थापना और डीजे संचालन को लेकर आवश्यक लाइसेंस एवं निर्धारित नियमों के पालन पर चर्चा की गई। पूजा समितियों को व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने पर जोर दिया गया। डीजे के इस्तेमाल के दौरान निर्धारित मानकों और ध्वनि संबंधी नियमों का पालन करने का मुद्दा भी प्रमुख रहा।
ढ़ोल बाजा लेकर आई पुलिस,शेरघाटी थाना कांड के वांछित अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
शेरघाटी (राहुल कुमार)जानकारी के अनुसार, वांछित अभियुक्त नीरज कुमार, पिता शिव ध्यान प्रसाद, ग्राम नवादा, थाना शेरघाटी, जिला गया का निवासी है। उसके विरुद्ध शेरघाटी थाने में कांड संख्या 497/25 दर्ज है।
शेरघाटी का नारायण पुस्तकालय के अतिक्रमणमुक्त होने की जगी उम्मीद
शेरघाटी (राहुल कुमार)एसडीओ के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में नारायण पुस्तकालय के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल से परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराकर भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इससे पुस्तकालय को फिर से उपयोगी बनाया जा सकेगा और शहर के लोगों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।
IG की बड़ी कार्रवाई:ओवरलोड वाहनों को छोड़ने में अनियमितता, आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार निलंबित
शेरघाटी (राहुल कुमार)मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र में कोयला लदे ओवरलोड वाहनों को कार्रवाई से बचाने के लिए कथित रूप से अवैध लेन-देन किया गया। शिकायत के साथ इससे संबंधित ऑडियो, वीडियो और फोटो भी सामने आए थे।
शेरघाटी मे अतिक्रमण खुद हटाएं, नहीं तो प्रशासन करेगा कार्रवाई
शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट... प्रशासन चाहे तो बुलडोजर चलाकर अव्यवस्था दूर कर सकता है, लेकिन ऐसा करना उद्देश्य नहीं है। शहरवासियों को स्वयं तय करना होगा कि टोटो और ऑटो कहां पार्क होंगे और कहां से सवारी बैठाई तथा उतारी जाएगी।
RLM के रूपक कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनाए गए बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव
युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने रूपक कुमार को बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद रूपक कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
RLM में ई. CTS वीरप्पन उर्फ चंदन यादव को बड़ी जिम्मेदारी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव बनाए गए..
खिज़रसराय प्रखंड क्षेत्र के पिरखासराय गांव निवासी ई. CTS वीरप्पन उर्फ चंदन यादव को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
गयाजी मे हथियार लेकर बनाता था रिल्स, लोगों को दिखाता था अपना रौब, पुलिस के पकड़ में आया अपराधी के पास मिला दो हथियार और कारतूस.
पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस मोबाइल और बाइक जप्त किया है, इसकी जानकारी सिटी एसपी अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यालय में दिया
12 दिन बाद घर लौटे गृहस्वामी,घर का दरवाजा खोला तो उड़ गए होश, फिर बुलानी पड़ी पुलिस
शेरघाटी (राहुल कुमार) गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुई नकदी में कुछ राशि धान-गेहूं बेचकर प्राप्त हुई थी, जबकि कुछ रकम जमीन बिक्री से मिली थी।
शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में छह सफाईकर्मियों में एक और तीन डॉक्टर मिले अनुपस्थित
शेरघाटी(राहुल कुमार) एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान जताई नाराजगी, रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की चेतावनी