News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार

क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार

Category: गया | Date: 23 Nov 2026 | 👁️ Views: 122

डोभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करमौनी गांव के समीप वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक हुंडई क्रेटा कार से कुल 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है। इस संबंध में शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) राजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हुंडई क्रेटा कार से अवैध रूप से विदेशी शराब और बीयर की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने करमौनी के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर JH09AJ 0081 वाली हुंडई क्रेटा कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में डोभी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गया पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
🔥 Recent Top 5 News

Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..

📅 23 Nov 2026

Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा

📅 22 Nov 2026

Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान

📅 22 Nov 2026

Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

📅 22 Nov 2026

समृद्धि, सतत भविष्य और शांति की नई राह: आईआईएम बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज़

📅 21 Nov 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2534 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1352 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1350 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1038 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1017 Views
शेयर करें