गया जी मे 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव हुए शामिल
Category: शहर | Date: 18 Oct 2026 | 👁️ Views: 94
नवरात्रि के पावन अवसर पर गया जी के गांधी मैदान में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां गया जी सेवा भारती की ओर से 2100 कन्याओं का सामूहिक कन्या पूजन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान कन्याओं को देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया और सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
गया जी सेवा भारती की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार इस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में समानता, सामाजिक समरसता और कन्या सम्मान का संदेश देना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति हैं और उन्हें सम्मान, सुरक्षा तथा आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए।
राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज से भेदभाव समाप्त करने, कन्याओं के सम्मान और सुरक्षा तथा उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए, ताकि सभी के घरों में शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहे।
🔥 Recent Top 5 News