News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › शेरघाटी का नारायण पुस्तकालय के अतिक्रमणमुक्त होने की जगी उम्मीद

शेरघाटी का नारायण पुस्तकालय के अतिक्रमणमुक्त होने की जगी उम्मीद

Category: शहर | Date: 08 Oct 2026 | 👁️ Views: 95

शहर के ऐतिहासिक नारायण पुस्तकालय की बदहाल स्थिति और अतिक्रमण की शिकायत के बाद गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी जतिन कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। एसडीओ ने पुस्तकालय परिसर का मुआयना कर वहां की स्थिति की जानकारी ली और इसे अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय भवन की जर्जर स्थिति, परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थित स्थिति को भी देखा गया। लंबे समय से देखरेख के अभाव में पुस्तकालय भवन की हालत खराब होती गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी शहर के लोगों के लिए अध्ययन और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा यह भवन अब उपेक्षा का शिकार है। एसडीओ के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में नारायण पुस्तकालय के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल से परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराकर भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इससे पुस्तकालय को फिर से उपयोगी बनाया जा सकेगा और शहर के लोगों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। प्रशासनिक पहल से वर्षों से बदहाल पड़े इस स्थल के विकास की संभावना बढ़ी है। इधर एसडीएम कुमार ने इमामगंज प्रखंड के रानीगंज में दो निजी अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड तथा तीन जन वितरण प्रणाली की दुकान की औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संबंधित संचालकों से आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेज के जांचोंप्रांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1709 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1312 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 940 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 804 Views
📤 Share News