होम
›
गया
›
Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
Category: गया | Date: 23 Nov 2026 | 👁️ Views: 84
कार्तिक पूर्णिमा से पहले गयाजी के विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन आस्था की इस भीड़ में महिला चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने पहुंचीं एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र और अन्य आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी की एक ऐसी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तस्वीर में ब्लू साड़ी पहने एक महिला के पीछे खड़ी संदिग्ध महिला अपने दांतों से उसके गले की सोने की चेन काटती नजर आ रही है। इसके बाद वह चेन अपने पीछे मौजूद दूसरी महिला को सौंप देती है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा को लेकर विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर महिला चोरों का गिरोह वारदात को अंजाम दे रहा है। मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लू साड़ी पहने एक महिला पूजा के दौरान नीचे झुकती है। इसी दौरान पीछे खड़ी संदिग्ध महिला उसके गले तक हाथ पहुंचाती है और अपने दांतों से सोने की चेन काट लेती है। इसके बाद चोरी की गई चेन पीछे खड़ी अपनी साथी महिला को थमा देती है। महिला को तत्काल इसकी भनक तक नहीं लगती।
वहीं, जब एक के बाद एक महिलाएं अपने गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत लेकर मंदिर कार्यालय पहुंचीं, तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपने परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंच गईं। कई पीड़ित महिलाओं ने विष्णुपद थाने में अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि मंदिर के गर्भगृह में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर पूजा कराने और भीड़ नियंत्रित करने में लगे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोर इतनी सफाई से वारदात को अंजाम देते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।
गौरतलब है कि जब भी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है, तो बाहर से आने वाले चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इन महिला चोरों तक कब पहुंचती है और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी कब तक होती है।
कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर इस तरह की घटनाओं ने विष्णुपद मंदिर प्रबंधन समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मंदिर के गर्भगृह में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद महिला चोर इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे रही हैं?
🔥 Recent Top 5 News
क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
📅 22 Nov 2026Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
📅 22 Nov 2026समृद्धि, सतत भविष्य और शांति की नई राह: आईआईएम बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज़
📅 21 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1352 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1350 Views