होम
›
गया
›
गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Category: गया | Date: 15 Nov 2026 | 👁️ Views: 109
गयाजी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की।
शाम होते ही गयाजी के विभिन्न इलाकों में छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सिर पर प्रसाद से भरे दउरा और हाथों में पूजा की सामग्री लेकर छठ व्रती अपने परिजनों के साथ घरों से निकलकर नजदीकी छठ घाटों, नदियों और तालाबों की ओर पहुंचने लगे। देखते ही देखते शहर के प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इसी क्रम में गयाजी के प्रसिद्ध पितामहेश्वर घाट पर भी आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार के साथ फल्गु नदी के तट पर पहुंचे। घाट पर कहीं महिलाएं पूजा की तैयारी करती नजर आईं तो कहीं परिवार के सदस्य सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाते दिखाई दिए। जैसे ही भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे, छठ व्रतियों ने नदी के जल में खड़े होकर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर घाटों पर भी विशेष तैयारियां की गई थीं।
आपको बता दें कि छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास और चार दिनों तक चलने वाली कठिन तपस्या का समापन होगा। सूर्य उपासना का यह महापर्व एक बार फिर आस्था, पवित्रता, अनुशासन और पारिवारिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।
←
Previous News
→
एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*
Next News
पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,
🔥 Recent Top 5 News
आस्था के सैलाब में डूबा शेरघाटी, 22 छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु; छह आदर्श घाटों पर विशेष इंतजाम के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
📅 15 Nov 2026पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,
📅 15 Nov 2026एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*
📅 12 Nov 2026शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया
📅 06 Nov 2026Big breaking धनतेरस से पहले भीषण आग, फर्नीचर दुकान और झाड़ू गोदाम जलकर राख, 18 लाख की संपत्ति का नुकसान
📅 06 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1345 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1335 Views