News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में गया जिले के 8 माय भारत स्वयंसेवकों का चयन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में गया जिले के 8 माय भारत स्वयंसेवकों का चयन

Category: गया | Date: 30 Oct 2026 | 👁️ Views: 16

गया। अतरी प्रखंड स्वयंसेवक रितिक रौशन ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया जिले के विभिन्न प्रखंडों से मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं का जिला प्रशासन द्वारा चयन किया गया है। यह गया जिले के युवाओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोककलाओं, लोकनृत्यों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ देश के अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख एवं प्रसिद्ध झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करने तथा देश की विविधता में एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। गया जिले से चयनित स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता, गया नगर से विशाल कुमार अतरी से रितिक रौशन ,शशि कुमार प्रभात कुमार ,बांकेबाजार से मनीष कुमार ,वजीरगंजसे दिव्यांशु कुमार ,बोधगया से अमित कुमार ,मानपुर से साहिल(संजीत कुमार) कुमार का जिला प्रशासन द्वारा चयनित ये सभी प्रतिभागी गया जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस उपलब्धि से गया जिले के माय भारत के स्वयंसेवकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में भाग लेना युवाओं के लिए देश की विविध संस्कृतियों को करीब से जानने, विभिन्न राज्यों के युवाओं से संवाद स्थापित करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। गौरतलब है कि मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास एवं सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ना है। गया जिले के इन सभी चयनित युवाओं के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर है। उनकी सहभागिता से न केवल गया जिले का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय मंच पर होगा, बल्कि बिहार की युवा शक्ति और सांस्कृतिक पहचान को नया अवसर मिलेगी

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2471 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1024 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें