फोटो
IG की बड़ी कार्रवाई:ओवरलोड वाहनों को छोड़ने में अनियमितता, आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार निलंबित
शेरघाटी (राहुल कुमार)मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र में कोयला लदे ओवरलोड वाहनों को कार्रवाई से बचाने के लिए कथित रूप से अवैध लेन-देन किया गया। शिकायत के साथ इससे संबंधित ऑडियो, वीडियो और फोटो भी सामने आए थे।
पेपरलेस निबंधन से रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी, कातिबों ने जताई नाराजगी
शेरघाटी (राहुल कुमार)शेरघाटी निबंधन कार्यालय में करीब 65 अनुज्ञप्तिधारी डीड राइटर कार्यरत हैं। दास्तानविश विनय कुमार सहित अन्य कातिबों का कहना है कि नई व्यवस्था में उनकी भूमिका लगभग समाप्त कर दी गई है। इससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि वे डिजिटल व्यवस्था के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे अनिवार्य किए जाने से उन लोगों को परेशानी होगी, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है।
चिंताजनक: पेपरलेस निबंधन की रफ्तार धीमी, दो निबंधन के बाद ठहर गई प्रक्रिया
शेरघाटी (राहुल कुमार)निबंधन कराने पहुंचने वाले कई क्रेताओं का कहना है कि जब नई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो जाएगी, तब वे निबंधन कराएंगे। इससे फिलहाल निबंधन कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है।