News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया निःशक्तजनों के लिए 24 जून को रोजगार शिविर, जल्दी आइए नौकरी पाइए

निःशक्तजनों के लिए 24 जून को रोजगार शिविर, जल्दी आइए नौकरी पाइए

Category: गया | Date: 23 Jun 2026 | 👁️ Views: 228

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के सौजन्य से 24 जून 2026 (बुधवार) को निःशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में लॉर्ड बुद्धा ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड (किआ शोरूम), गया द्वारा निःशक्तजन अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। कंपनी में पेंटर, पेंट्री बॉय, सीआरएम (केवल महिला अभ्यर्थी) और डेंटर के कुल 4 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से स्नातक तक निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल गया रहेगा। नियोजनालय ने सभी पात्र निःशक्तजन अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और गया में ही रोजगार पाने का अवसर प्राप्त करें।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2376 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1648 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 970 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 889 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 784 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 633 Views
📤 Share News