News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा

Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा

Category: गया | Date: 22 Nov 2026 | 👁️ Views: 40

गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की सतर्कता और सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। चलती ट्रेन से उतरने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिरने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर खींच लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 23 मिनट की है। गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 पर हटिया-पुर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो रही थी। इसी दौरान 50 वर्षीय सुनीता पांडेय चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास करने लगीं। इसी क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। मौके पर स्टेशन ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी श्रीनिवास त्रिपाठी ने बिना देर किए महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुनीता पांडेय, निवासी खरखुरा, गया बताया। वह अपनी बेटी को ट्रेन में चढ़ाने स्टेशन आई थीं। इसी दौरान घबराहट में चलती ट्रेन से उतरने लगीं। आरपीएफ की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2532 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1352 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1037 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1014 Views
शेयर करें