News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking गया में चलती सीएनजी की गाड़ी बना आग का गोला, खिड़की का शीशा तोड़कर दो लोगो ने बचाई जान

Big Breaking गया में चलती सीएनजी की गाड़ी बना आग का गोला, खिड़की का शीशा तोड़कर दो लोगो ने बचाई जान

Category: गया | Date: 21 Nov 2026 | 👁️ Views: 159

गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे बीती रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी स्विफ्ट डिजायर कार लपटों से घिर गई। कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार दोनों व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में शीशा तोड़कर बाहर निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकलते देखा। कार में सीएनजी गैस होने के कारण लोग सहमे हुए थे। लपटों के बीच कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई। इसके कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। उक्त कार डोभी थाना क्षेत्र के पिपरघट्टी के समीप रहने वाले प्रकाश टेंट हाउस के मालिक प्रकाश कुमार की बताई जा रही है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2529 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1738 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1351 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1037 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1010 Views
शेयर करें