News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..

Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..

Category: गया | Date: 23 Nov 2026 | 👁️ Views: 85

कार्तिक पूर्णिमा से पहले गयाजी के विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन आस्था की इस भीड़ में महिला चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने पहुंचीं एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र और अन्य आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी की एक ऐसी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तस्वीर में ब्लू साड़ी पहने एक महिला के पीछे खड़ी संदिग्ध महिला अपने दांतों से उसके गले की सोने की चेन काटती नजर आ रही है। इसके बाद वह चेन अपने पीछे मौजूद दूसरी महिला को सौंप देती है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा को लेकर विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर महिला चोरों का गिरोह वारदात को अंजाम दे रहा है। मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लू साड़ी पहने एक महिला पूजा के दौरान नीचे झुकती है। इसी दौरान पीछे खड़ी संदिग्ध महिला उसके गले तक हाथ पहुंचाती है और अपने दांतों से सोने की चेन काट लेती है। इसके बाद चोरी की गई चेन पीछे खड़ी अपनी साथी महिला को थमा देती है। महिला को तत्काल इसकी भनक तक नहीं लगती। वहीं, जब एक के बाद एक महिलाएं अपने गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत लेकर मंदिर कार्यालय पहुंचीं, तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपने परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंच गईं। कई पीड़ित महिलाओं ने विष्णुपद थाने में अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मंदिर के गर्भगृह में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर पूजा कराने और भीड़ नियंत्रित करने में लगे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोर इतनी सफाई से वारदात को अंजाम देते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। गौरतलब है कि जब भी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है, तो बाहर से आने वाले चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इन महिला चोरों तक कब पहुंचती है और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी कब तक होती है। कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर इस तरह की घटनाओं ने विष्णुपद मंदिर प्रबंधन समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मंदिर के गर्भगृह में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद महिला चोर इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे रही हैं?

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2534 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1352 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1350 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1038 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1017 Views
शेयर करें