News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान

Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान

Category: गया | Date: 22 Nov 2026 | 👁️ Views: 92

दिल्ली डेस्क News1 राष्ट्रीय तीरंदाजी में कांस्य जीतने वाली छोटी कुमारी का गया में स्वागत. गया जी। एनटीपीसी सिनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटीं गया की खिलाड़ी छोटी कुमारी का रविवार को गया पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में बी.एस.एस.ए तीरंदाजी कोच जय प्रकाश और फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अंजय कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने छोटी कुमारी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि मेघालय के शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया गया। चैंपियनशिप में छोटी कुमारी सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। ऐसी उपलब्धियों से दूसरे खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी एवं मगध आर्चरी फ़ाइंडेशन के अध्यक्ष डॉ रतन कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए हम सभी हर संभव मदद करेंगे ।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2532 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1352 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1037 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1014 Views
शेयर करें