News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Category: गया | Date: 22 Nov 2026 | 👁️ Views: 121

शेरघाटी (राहुल कुमार) शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताब कला पंचायत अंतर्गत कदवा गांव में रविवार को एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव से कुछ दूरी पर सुनसान जगह में एक गड्ढे के पास पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी स्वर्गीय जानकी यादव के 65 वर्षीय पुत्र रामरतन यादव उर्फ बाबू यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में पुलिस की जांच और पहचान के प्रयासों के बाद मृतक का नाम और पता सामने आया। घटनास्थल की स्थिति और शव को सुनसान जगह पर गड्ढे के पास पड़े होने से आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कहीं दूसरी जगह हुई होगी और शव को यहां लाकर फेंका गया होगा। हालांकि, शरीर पर गोली लगने या गले में रस्सी के निशान जैसा कोई स्पष्ट बड़ा जख्म दिखाई नहीं देने की बात सामने आई है। ऐसे में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। चिताब कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने सबसे पहले एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा था। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल कोई पहचान नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि शव की स्थिति देखकर सामान्य तरीके से मौत होने की आशंका कम प्रतीत हो रही थी। हालांकि, हत्या कहां और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। मुखिया प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस ने मृतक की तस्वीर जिले में प्रसारित कर पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की टी-शर्ट पर लगे एक टेलर के मोनोग्राम से चौगाई क्षेत्र की तरफ का सुराग मिलने की बात भी सामने आई थी। इसी आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव मिलने की परिस्थितियों, मृतक के गांव और घटनास्थल के बीच की कड़ी तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है या मौत के पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गया अनुग्रह नारायण सह अस्पताल भेज दिया गया है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2532 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1352 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1037 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1014 Views
शेयर करें