News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*

गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*

Category: गया | Date: 24 Jun 2026 | 👁️ Views: 650

गया: मगध प्रमंडल के नवादा, अरवल, जहानाबाद औरंगाबाद के हजारों युवा सेना के जवान के रूप में श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में पदस्थापित हैं। छुट्टी के बाद घर वापसी में उन्हें काफी समय लग जाता है, जिससे उनकी सीमित छुट्टी बर्बाद हो जाती है। किसी आपातकालीन स्थिति में घर लौटना हो तो हवाई मार्ग के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता। इसके कारण हमारे जवानों को अनावश्यक मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। गया से श्रीनगर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से हमारे जवानों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह ट्रेन वैष्णो देवी धाम कटरा को विष्णुपद गया और बोधगया बुद्ध सर्किट से सीधे जोड़ देगी। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। जनहित की इस मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। शिष्टमंडल ने कहा कि गया से जम्मू तवी तक ट्रेन का परिचालन हो रहा है, लेकिन श्रीनगर तक जाने के लिए कोई सीधी सुविधा उपलब्ध नहीं है। सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी ने मांग की कि जवानों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए गया जंक्शन से श्रीनगर तक नियमित यात्री ट्रेन का परिचालन अविलंब शुरू किया जाए। इस मौके पर हम पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी जिला प्रवक्ता सुधीर यादव रामस्नेही मांझी शारदा मांझी आदि उपस्थित रहे। भवदीय, *ई. नंदलाल मांझी* सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, हम पार्टी मो: +9504547901

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2413 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1692 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1292 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1002 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 927 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 801 Views
📤 Share News