News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई

Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई

Category: शहर | Date: 27 Aug 2026 | 👁️ Views: 1316

गया जिले के गुरारू थाना के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उन पर शराब माफिया, बालू माफिया और गिट्टी लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली कराए जाने के आरोप लगे थे। मामले की जांच के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें गुरारू थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस केंद्र, गया वापस बुला लिया गया है। दरअसल, आवेदक रविशंकर अवस्थी की ओर से गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और चौकीदार दुर्गा पासवान के पुत्र ललन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि थाना क्षेत्र में शराब माफिया, बालू माफिया और गिट्टी लदे वाहनों से नियमित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कराई गई। जांच प्रतिवेदन में विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि गुरारू थानाध्यक्ष द्वारा चौकीदार के पुत्र ललन कुमार को थाना पर रखकर कथित तौर पर अवैध वसूली का काम कराए जाने की बात सामने आई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और ललन कुमार के आचरण को संदिग्ध बताया गया है। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने कार्रवाई करते हुए पु०अ०नि० अखिलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से गुरारू थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया। उन्हें पुलिस केंद्र, गया वापस किया गया है और 24 घंटे के अंदर पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल मामले में विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है। वहीं, पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद गुरारू थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1316 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1007 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें