होम
›
गया
›
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
Category: गया | Date: 24 Jun 2026 | 👁️ Views: 669
गया: मगध प्रमंडल के नवादा, अरवल, जहानाबाद औरंगाबाद के हजारों युवा सेना के जवान के रूप में श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में पदस्थापित हैं। छुट्टी के बाद घर वापसी में उन्हें काफी समय लग जाता है, जिससे उनकी सीमित छुट्टी बर्बाद हो जाती है। किसी आपातकालीन स्थिति में घर लौटना हो तो हवाई मार्ग के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता। इसके कारण हमारे जवानों को अनावश्यक मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।
गया से श्रीनगर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से हमारे जवानों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह ट्रेन वैष्णो देवी धाम कटरा को विष्णुपद गया और बोधगया बुद्ध सर्किट से सीधे जोड़ देगी। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।
जनहित की इस मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। शिष्टमंडल ने कहा कि गया से जम्मू तवी तक ट्रेन का परिचालन हो रहा है, लेकिन श्रीनगर तक जाने के लिए कोई सीधी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी ने मांग की कि जवानों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए गया जंक्शन से श्रीनगर तक नियमित यात्री ट्रेन का परिचालन अविलंब शुरू किया जाए। इस मौके पर हम पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी जिला प्रवक्ता सुधीर यादव रामस्नेही मांझी शारदा मांझी आदि उपस्थित रहे।
भवदीय,
*ई. नंदलाल मांझी*
सांसद प्रतिनिधि सह
पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, हम पार्टी
मो: +9504547901
←
Previous News
→
निःशक्तजनों के लिए 24 जून को रोजगार शिविर, जल्दी आइए नौकरी पाइए
Next News
मुहर्रम पर्व-2026 के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए पूरी खबर
🔥 Recent Top 5 News
Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
📅 23 Nov 2026क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
📅 22 Nov 2026Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
📅 22 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1353 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1353 Views