निःशक्तजनों के लिए 24 जून को रोजगार शिविर, जल्दी आइए नौकरी पाइए
Category: गया | Date: 23 Jun 2026 | 👁️ Views: 256
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के सौजन्य से 24 जून 2026 (बुधवार) को निःशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में लॉर्ड बुद्धा ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड (किआ शोरूम), गया द्वारा निःशक्तजन अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। कंपनी में पेंटर, पेंट्री बॉय, सीआरएम (केवल महिला अभ्यर्थी) और डेंटर के कुल 4 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से स्नातक तक निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल गया रहेगा।
नियोजनालय ने सभी पात्र निःशक्तजन अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और गया में ही रोजगार पाने का अवसर प्राप्त करें।
←
Previous News
→
भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर शेरघाटी में कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज
Next News
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
🔥 Recent Top 5 News
शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया
📅 06 Nov 2026Big breaking धनतेरस से पहले भीषण आग, फर्नीचर दुकान और झाड़ू गोदाम जलकर राख, 18 लाख की संपत्ति का नुकसान
📅 06 Nov 2026Big Breaking. गया मे नक्सलियों ने पहाड़ मे दबा कर रखा था शक्तिशाली बम, डिफ्यूज होते ही थर्राह गया पहाड़
📅 05 Nov 2026शेरघाटी मे छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की विशेष तैयारी, 22 घाटों पर होंगे पुख्ता इंतजाम
📅 05 Nov 2026Big Breaking गया में एक करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक में धान के रद्दी बोरों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
📅 05 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1340 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1329 Views