होम
›
शहर
›
श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व,पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Category: शहर | Date: 28 Aug 2026 | 👁️ Views: 19
गयाजी। नैली रोड, खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने छात्र भाइयों की कलाई पर प्रेमपूर्वक राखी बांधी। छात्र भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की सुंदर झलक देखने को मिली।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रक्षाबंधन समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूनम सिन्हा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी जिम्मेदारी को मजबूत करने का पवित्र अवसर है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो हमें रिश्तों का सम्मान करने और एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ना है, ताकि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझें और जीवन में प्रेम, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को अपनाएं।
उपप्राचार्य श्रीमति राखी कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार राखी भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करती है, उसी प्रकार पौधों की देखभाल प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत करती है। बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन के पवित्र संदेश के साथ-साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
पूरा आयोजन प्राचार्य श्रीमती पूनम सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं उपप्राचार्य राखी कुमारी की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
←
Previous News
→
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
Next News
इमामगंज मे उफनती सोरहर नदी में 18 वर्षीय इंटर छात्र बहा, ड्रोन से भी तलाश; घंटों बाद नहीं मिला सुराग
🔥 Recent Top 5 News