News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › स्कूल के बच्चों ने सीखा आग बुझाने का हुनर, मॉक ड्रिल में दिखाया उत्साह

स्कूल के बच्चों ने सीखा आग बुझाने का हुनर, मॉक ड्रिल में दिखाया उत्साह

Category: शहर | Date: 25 Aug 2026 | 👁️ Views: 196

बांकेबाजार प्रखंड के बिसुनपुर स्थित जेवीएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बच्चों को अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन ब्यूरो के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में बच्चों को आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय और आग बुझाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बच्चों को कूलिंग, स्मदरिंग और अग्निशमन यंत्र के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने भी अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग बुझाने का सफल प्रयास किया, जिससे उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षकों ने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय लेना चाहिए। सुरक्षित रास्ते से तत्काल बाहर निकलना, आसपास के लोगों की मदद करना तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को आग जैसी आपदा के समय सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सागर, मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत कुमार वर्मा, शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर, प्रेम कुशवाहा, अंकित कुमार, ज्योति कुमारी, संदीप कुमार, अदिति कुमारी, हलीमा प्रवीण, रजिया प्रवीण, सामली विश्वकर्मा, नीलू कुमारी, प्रेमचंद कुमार, वंदना कुमारी और विशाल शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1315 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1007 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें