बाँकेबजार मे दूध टैंकर की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की मौत, सड़क जाम
Category: शहर | Date: 25 Aug 2026 | 👁️ Views: 73
इमामगंज-बांकेबाजार मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के मंजरी खुर्द गांव निवासी मोहम्मद हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा एवं अन्य मांगों को लेकर इमामगंज-बांकेबाजार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बताया जाता है कि हबीबुल्लाह अंसारी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बांकेबाजार क्षेत्र में इमामगंज की ओर जा रहे दूध टैंकर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
*2005 से बच्चों को पढ़ा रहे थे शिक्षक*
ग्रामीणों के अनुसार, हबीबुल्लाह अंसारी वर्ष 2005 से मंजरी खुर्द स्थित उर्दू विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। करीब दो दशक तक उन्होंने गांव के बच्चों को शिक्षा दी। हादसे की खबर मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*हादसे के बाद चालक पर भागने का आरोप*
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद दूध टैंकर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टैंकर को बांकेबाजार के बलथरवा के आसपास खड़ा कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।
*मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर सड़क जाम*
शिक्षक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार ने अपना कमाऊ और महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
घटना की सूचना मिलने पर रोशनगंज थाना अध्यक्ष, बांकेबाजार थाना अध्यक्ष, बीडीओ और सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और नियमानुसार सहायता एवं कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद ग्रामीणों में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारण और चालक की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी। वहीं, एक शिक्षक की असमय मौत से मंजरी खुर्द गांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
←
Previous News
→
स्कूल के बच्चों ने सीखा आग बुझाने का हुनर, मॉक ड्रिल में दिखाया उत्साह
Next News
मकई के भुट्टे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
🔥 Recent Top 5 News
अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
📅 23 Nov 2026क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
📅 22 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views