मकई के भुट्टे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Category: गया | Date: 25 Aug 2026 | 👁️ Views: 90
गया जिले के बहेरा थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शराब को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए पिकअप में लदे मकई के भुट्टे के नीचे छिपाकर रखा गया था। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि बहेरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना गेट के सामने वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
प्रारंभिक जांच में वाहन के अंदर ऊपर से मकई के भुट्टे लदे हुए दिखाई दिए। पुलिस को शक होने पर जब मकई के भुट्टों को हटाकर वाहन की गहन तलाशी ली गई तो उसके नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की मात्रा की जांच करने पर कुल 1017 लीटर विदेशी शराब पाई गई।
पुलिस ने मौके से पिकअप चालक प्रदीप कुमार (करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह जयनाथ साव का पुत्र, निवासी लिपदा, थाना चतरा, जिला चतरा (झारखंड) बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि शराब की यह खेप झारखंड के रांची से पटना ले जाई जा रही थी। वहां शराब की डिलीवरी की जानी थी। हालांकि, इससे पहले ही बहेरा थाना गेट के सामने पुलिस की सतर्कता के कारण शराब की खेप पकड़ी गई और तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
बहेरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसके इशारे पर भेजी गई थी और इसे पटना में किस व्यक्ति को डिलीवरी किया जाना था। साथ ही, इस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना गेट के सामने वाहन जांच के दौरान पिकअप से मकई के भुट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।मार्केट रेट के अनुसार लगभग 10 लाख रुपए की शराब आकी गई है । इधर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
←
Previous News
→
बाँकेबजार मे दूध टैंकर की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की मौत, सड़क जाम
Next News
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और कल्याण के प्रति किया जागरूक, जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटी गई छड़ी
🔥 Recent Top 5 News
Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
📅 23 Nov 2026क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
📅 22 Nov 2026Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
📅 22 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views