News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी

अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी

Category: गया | Date: 25 Nov 2026 | 👁️ Views: 5

शेरघाटी (राहुल कुमार)। इमामगंज प्रखंड की मलहारी पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती खड़ाऊं गांव में निवास करने वाले परहिया जनजाति के परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) में शामिल परहिया समुदाय के करीब 15 से 20 परिवारों के 70 से 80 लोग यहां निवास करते हैं। सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने के कारण कई परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं और पहचान संबंधी दस्तावेजों से वंचित हैं। इनमें कई लोगों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य पहचान पत्र तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को खड़ाऊं गांव का दौरा कर परहिया जनजाति के परिवारों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली गई। साथ ही, ऐसे परिवारों और व्यक्तियों की सूची तैयार की गई, जिनके पास अब तक कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं है। मौके पर कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि गांव में निवास करने वाले सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इसके लिए सबसे पहले उन लोगों का निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिनके पास कोई पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है। संबंधित पंचायत के मुखिया से निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के बाद उनका आधार कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद राशन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराकर पात्रता के अनुसार उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। *बच्चों ने बोधगया घूमने की जताई इच्छा* गांव में संचालित पांचवीं कक्षा तक के विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। बातचीत के क्रम में बच्चों ने बोधगया घूमने जाने की इच्छा जताई। बच्चों की इस मांग पर विचार-विमर्श कर उन्हें शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की संभावना तलाशने की बात कही गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती खड़ाऊं गांव में रहने वाले परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें पहचान पत्र, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2537 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1040 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1019 Views
शेयर करें