News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र

संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र

Category: गया | Date: 26 Nov 2026 | 👁️ Views: 4

शेरघाटी (राहुल कुमार) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), गया के वाहिनी परिसर में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार एवं सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने भारतीय संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान सभी ने संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा उनके अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय (वि.प्र.), सशस्त्र सीमा बल, गया के उप महानिरीक्षक श्री मानवेन्द्र ने 29वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री कुणाल की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रक मुख्यालय एवं 29वीं वाहिनी के उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों तथा अन्य बल कार्मिकों को संविधान की उद्देशिका की सामूहिक शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी बलकर्मियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके मूल सिद्धांतों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक श्री मानवेन्द्र ने भारतीय संविधान के ऐतिहासिक महत्व और उसकी विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की शासन व्यवस्था का आधार है। यह विश्व का सबसे लंबा लिखित राष्ट्रीय संविधान है, जिसे संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ। इसी ऐतिहासिक महत्व को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। संविधान केवल देश के संचालन का कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार भी है। संविधान में विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के अधिकारों, दायित्वों और कार्यप्रणाली को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है। साथ ही यह देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ ही मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। डीआइजी ने कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिले। संविधान में निहित आदर्श समाज के सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने तथा कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों का सम्मान करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। इन आदर्शों को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में भी अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव निष्ठावान रहें। अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ करें। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सेवा में लगे प्रत्येक बलकर्मी के लिए संवैधानिक मूल्यों का पालन करना विशेष महत्व रखता है। संविधान के प्रति सम्मान और कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता ही एक मजबूत, समावेशी एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक परंपराओं की मजबूती तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री असीम उपाध्याय सहित क्षेत्रक मुख्यालय (वि.प्र.) एवं 29वीं वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2537 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1739 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1040 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1019 Views
शेयर करें