News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › शेरघाटी में सरकारी शिक्षा को नई पहचान, रंगलाल इंटर विद्यालय बना 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालय

शेरघाटी में सरकारी शिक्षा को नई पहचान, रंगलाल इंटर विद्यालय बना 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालय

Category: गया | Date: 19 Jul 2026 | 👁️ Views: 44

शेरघाटी (राहुल कुमार) एंकर - सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में शेरघाटी को बड़ी सौगात मिली है। शहर स्थित रंगलाल इंटर विद्यालय को विकसित कर अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालय का स्वरूप दिया गया है। रविवार को आयोजित समारोह में इसका शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शेरघाटी के विधायक उदय कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में फीता काटकर उद्घाटन किया, जबकि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में भी ऐसी शैक्षणिक व्यवस्था विकसित करना है, जहां विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों की तरह आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार से ही समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श विद्यालय के रूप में चयनित होने के बाद यहां चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल शिक्षण सामग्री और तकनीक आधारित पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का सीधा लाभ विशेष रूप से नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगा। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराकर सरकारी और निजी विद्यालयों के बीच गुणवत्ता के अंतर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अजीत सिंह, जय कुमार गिरी, शबाब खान, लोकेश उपाध्याय, डॉ. तरुण कुमार, नंदकिशोर भगत, डॉ. ममता कुमारी, रेणु कुमारी, लीना वाणी समेत विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने रंगलाल इंटर विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे शेरघाटी की शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह विद्यालय आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा का केंद्र बनेगा।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1703 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News