News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर शेरघाटी में लोगों की सतर्कता से टली चोरी की वारदात,ताला तोड़ने वाला के समान के साथ संदिग्ध युवक पकड़ाया; साथियों की तलाश जारी

शेरघाटी में लोगों की सतर्कता से टली चोरी की वारदात,ताला तोड़ने वाला के समान के साथ संदिग्ध युवक पकड़ाया; साथियों की तलाश जारी

Category: शहर | Date: 20 Jul 2026 | 👁️ Views: 338

शेरघाटी में लोगों की सतर्कता से टली चोरी की वारदात,ताला तोड़ने वाला समान के साथ संदिग्ध युवक पकड़ाया; साथियों की तलाश जारी एंकर - शेरघाटी शहर के नई बाजार क्षेत्र में रविवार देर रात लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की आशंका वाली एक बड़ी घटना टल गई। संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे छह-सात युवकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक से चोरी में प्रयुक्त होने वाले कई औजार मिलने की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर फरार साथियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे महुआटांड़ आहर के आसपास कुछ युवक हाफ पैंट पहने और कंधे पर बैग लेकर गलियों में घूमते देखे गए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत शेरघाटी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस और स्थानीय लोगों को देखते ही सभी युवक भागने लगे। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के बैग से हथौड़ी, प्लास, पेचकस, सड़सी, गुलेल सहित अन्य औजार बरामद हुए हैं, जिससे चोरी की आशंका और गहरा गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भागते समय कुछ संदिग्धों ने गुलेल से पुलिसकर्मियों और पीछा कर रहे लोगों पर निशाना साधा। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। पकड़ाए युवक की मौके पर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक पूछताछ में अपनी सही पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। नई बाजार के लोगों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह के दौरान इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हुई हैं। कई घरों से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग पहले सामान बेचने या अन्य बहाने से इलाके की रेकी करते हैं और बाद में उनके साथी रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने एक-दूसरे से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2399 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1677 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1244 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 996 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 916 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News