News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया शेरघाटी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मीडिया संवाद

शेरघाटी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मीडिया संवाद

Category: गया | Date: 13 Jun 2026 | 👁️ Views: 223

शेरघाटी से राहुल कुमार की रिपोर्ट.. शेरघाटी में भाजपा के मीडिया संवाद में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, बोले- गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को मिली नई दिशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को शेरघाटी स्थित पश्चिमी जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार (चंद्रवंशी) ने कहा कि बीते 12 वर्ष देश के इतिहास में विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामरिक और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है। इसके माध्यम से किसानों, महिलाओं, वृद्धजनों और अन्य लाभुकों के खातों में सीधे राशि पहुंच रही है। इससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित हुआ है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े हैं। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब परिवार गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक संकट में फंस जाते थे, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड के जरिए उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की आवास और पेयजल योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं तथा बड़ी संख्या में घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना और अन्य स्वरोजगार योजनाओं ने युवाओं, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है और भारत अब किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। यही कारण है कि आज विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। सामाजिक न्याय और आरक्षण के विषय पर उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित कर उनकी विरासत को सम्मान देने का कार्य किया गया है। योग और भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाती है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसी वैश्विक आपदा के दौरान भी भारत ने मजबूती के साथ चुनौतियों का सामना किया। देश ने न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को संभाला बल्कि दुनिया के कई देशों की मदद भी की। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मीडिया संवाद के दौरान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने की। इस अवसर पर राम जय सिंह, अरुण प्रजापति, अजीत मिश्रा, मीडिया प्रभारी विनय कुमार, ओमकार उर्फ लाल सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया संवाद में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का भी वितरण किया गया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

💬 Comments

🔥 Trending

गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1466 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 909 Views
खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत
👁️ 574 Views
जंगल में तस्करो ने छिपा कर रखा था ऐसा नशीला पदार्थ, पुलिस के भी उड़ गए होश
👁️ 276 Views
गयाजी में झाड़ू दुकान में लगी भीषण आग 10 लाख से भी ज्यादा जलकर झाड़ू जलकर राख, फायर ब्रिगेड के तत्परता से बड़ी घटना होने से बची
👁️ 244 Views
शेरघाटी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मीडिया संवाद
👁️ 223 Views
WhatsApp Facebook X (Twitter) Email
📤 Share News
🏠
👤