राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना
Category: गया | Date: 07 Sep 2026 | 👁️ Views: 36
आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, शेरघाटी की ओर से सोमवार को जागरूकता प्रचार वाहन रवाना किया गया। वाहन को जिला जज प्रथम-सह-अध्यक्ष, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, शेरघाटी लवकुश कुमार एवं जिला जज चतुर्थ जावेद अहमद खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहन शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों एवं प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों के त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी समझौते से निस्तारण के प्रति जागरूक करेगा। लोगों को लोक अदालत में समझौते योग्य मामलों का निपटारा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला जज द्वितीय ललन जी, जिला जज तृतीय अमरजीत कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम राजेश कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय प्रीति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काजिम खान, सचिव सुधीर कुमार सहित वरीय अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
जिला जज प्रथम लवकुश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के त्वरित एवं नि:शुल्क समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समझौते योग्य मामलों का निपटारा कराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
प्रचार वाहन के संचालन की व्यवस्था सेंट्रल बैंक योगापुर के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के कर्मचारी मनीष प्रकाश की देखरेख में की गई।
विवादों का समाधान, आपसी सहमति के साथ—राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ।
←
Previous News
→
शेरघाटी मे शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, दो लाख की संपत्ति जलकर राख
Next News
पितृपक्ष मेला गया रामशिला-प्रेतशिला पर हो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था- बीरेन्द्र गोप
🔥 Recent Top 5 News
अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
📅 23 Nov 2026क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
📅 22 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views