News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर शेरघाटी मे शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, दो लाख की संपत्ति जलकर राख

शेरघाटी मे शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, दो लाख की संपत्ति जलकर राख

Category: शहर | Date: 07 Sep 2026 | 👁️ Views: 126

शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित भारत केक दुकान में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकान बंद थी और संचालक रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। आग लगने से दुकान में रखा एक एसी, ओवन मशीन समेत केक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। दुकानदार के अनुसार अगलगी में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार की अहले सुबह दुकान से धुआं निकलते और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। दुकान मालिक कैश रजा ने बताया कि दुकान में लगा एसी, ओवन मशीन सहित केक बनाने के लिए रखा सामान और अन्य सामग्री जलकर बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अगलगी में करीब दो लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नई बाजार क्षेत्र में दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। ऐसे में यदि फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलने के बाद थोड़ी देर से पहुंचती तो आग आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। इससे बड़ी घटना हो सकती थी। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों और विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2402 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1679 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1246 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 996 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 917 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News