News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया मकई के भुट्टे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

मकई के भुट्टे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Category: गया | Date: 25 Aug 2026 | 👁️ Views: 16

गया जिले के बहेरा थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शराब को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए पिकअप में लदे मकई के भुट्टे के नीचे छिपाकर रखा गया था। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बहेरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना गेट के सामने वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में वाहन के अंदर ऊपर से मकई के भुट्टे लदे हुए दिखाई दिए। पुलिस को शक होने पर जब मकई के भुट्टों को हटाकर वाहन की गहन तलाशी ली गई तो उसके नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की मात्रा की जांच करने पर कुल 1017 लीटर विदेशी शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक प्रदीप कुमार (करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह जयनाथ साव का पुत्र, निवासी लिपदा, थाना चतरा, जिला चतरा (झारखंड) बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि शराब की यह खेप झारखंड के रांची से पटना ले जाई जा रही थी। वहां शराब की डिलीवरी की जानी थी। हालांकि, इससे पहले ही बहेरा थाना गेट के सामने पुलिस की सतर्कता के कारण शराब की खेप पकड़ी गई और तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। बहेरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसके इशारे पर भेजी गई थी और इसे पटना में किस व्यक्ति को डिलीवरी किया जाना था। साथ ही, इस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना गेट के सामने वाहन जांच के दौरान पिकअप से मकई के भुट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई 1017 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।मार्केट रेट के अनुसार लगभग 10 लाख रुपए की शराब आकी गई है । इधर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2388 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1659 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 982 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 902 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 794 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 640 Views
📤 Share News