News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › अपराध › हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी कर किया रोड जाम, पहले थाना पर किया हंगामा,

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी कर किया रोड जाम, पहले थाना पर किया हंगामा,

Category: अपराध | Date: 13 Jul 2026 | 👁️ Views: 649

गया में हत्या के एक मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गौतम यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए गए चार आरोपितों को पूछताछ के बाद छोड़ दिए जाने से नाराज़ परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क पर आग जलाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास स्थित गोपालपुर गांव निवासी राजकुमार यादव के बेटे गौतम कुमार की हत्या के मामले में सोमवार को विशुनगंज बाजार के पास परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आग जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए चार नामजद आरोपितों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई की रात गौतम यादव पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला सूद के पैसे के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के पिता राजकुमार यादव ने बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक कुमार समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपितों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इसी कार्रवाई के विरोध में परिजन सड़क पर उतर आए। हमारी मांग है कि जिन आरोपितों को छोड़ा गया है, उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हमारा विरोध जारी रहेगा।" फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश में जुटी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2429 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1317 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1010 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 945 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 808 Views
शेयर करें