News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर गया में गूंजा वैश्य चौरसिया समाज की एकजुटता का संदेश, नाग पंचमी महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान

गया में गूंजा वैश्य चौरसिया समाज की एकजुटता का संदेश, नाग पंचमी महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान

Category: शहर | Date: 24 Aug 2026 | 👁️ Views: 4

गया: गया शहर के धर्म सभा भवन में रविवार को वैश्य चौरसिया सम्मेलन सह नाग पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य चौरसिया समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह के दौरान समाज की एकता, संगठन और जागरूकता को मजबूत करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सकल तमोली समाज इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लख्खु लाल चौरसिया, विष्णु बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर रवि लाल चौरसिया, डॉ. विक्रम चौरसिया, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार चौरसिया, भाजपा नेत्री पुष्पा चौरसिया, जिला महामंत्री भाजपा लखीसराय मनीष कुमार चौरसिया तथा रामेश्वर चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सकल तमोली समाज इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लख्खु लाल चौरसिया ने कहा कि गया में इस तरह का आयोजन होना पूरे चौरसिया समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वैश्य चौरसिया सम्मेलन सह नाग पंचमी महोत्सव केवल गया तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में समाज की ओर से उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि देश के 100 से अधिक शहरों में इस प्रकार के आयोजन धूमधाम से किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में चेतना और जागरूकता पैदा करना तथा लोगों के बीच संगठन और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है। समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें मंच पर सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही शिक्षा, सामाजिक सेवा, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाता है। सकल तमोली समाज इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लख्खु लाल रमेश चौरसिया ने कहा कि वे पहली बार गया पहुंचे हैं और यहां के चौरसिया समाज की सक्रियता और जागरूकता देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि समाज के भीतर मौजूद जागृति को और मजबूती के साथ सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर आगे बढ़ने और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से समाज की महिलाओं और युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं को संगठित होकर सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे, जिससे समाज के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और सहयोग और मजबूत होगा। समारोह के दौरान समाज की उपलब्धियों, सामाजिक एकता और भविष्य की दिशा को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समाज को शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन में लोगों के बीच उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनुज कुमार चौरसिया, त्रिपुरारी चौरसिया, रवि चौरसिया, अरुण कुमार चौरसिया, डॉ. अनुपम चौरसिया, शशि कुमार चौरसिया समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह के माध्यम से सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News