News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर गया में जिलास्तरीय स्टिंग वॉलीबॉल टीम का चयन, 20 खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में हिस्सा

गया में जिलास्तरीय स्टिंग वॉलीबॉल टीम का चयन, 20 खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में हिस्सा

Category: शहर | Date: 23 Aug 2026 | 👁️ Views: 6

गया जी के खेल भवन सह व्यायामशाला खेल परिसर के प्रांगण में रविवार, 23 अगस्त 2026 को जिलास्तरीय स्टिंग वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान अपने खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन का परिचय दिया। चयन प्रक्रिया पैरालंपिक वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित की गई। इस दौरान संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, सचिव राजेश कुमार, मोहम्मद हामिद अली, रंजन कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, संतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन गया जिलास्तरीय टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में मंटू कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया है। चयनित खिलाड़ियों की सूची मंटू कुमार – कप्तान विनोद कुमार राहुल कुमार सनोज कुमार यासीन अंसारी दिवेश कुमार पाठक विकाश कुमार रंजन कुमार विकाश कुमार मोहम्मद अशरफ अली चयनित सभी खिलाड़ियों को अब आगामी 29 एवं 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली 15वीं स्टेट लेवल स्टिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गया जिले की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ की ओर से चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि गया की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जिले का नाम रोशन करेगी। राजेश कुमार (सचिव) पैरालंपिक वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार मोबाइल: 9708979750

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1653 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News