स्कूल के बच्चों ने सीखा आग बुझाने का हुनर, मॉक ड्रिल में दिखाया उत्साह
Category: शहर | Date: 25 Aug 2026 | 👁️ Views: 210
बांकेबाजार प्रखंड के बिसुनपुर स्थित जेवीएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बच्चों को अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन ब्यूरो के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में बच्चों को आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय और आग बुझाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बच्चों को कूलिंग, स्मदरिंग और अग्निशमन यंत्र के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने भी अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग बुझाने का सफल प्रयास किया, जिससे उनमें काफी उत्साह देखने को मिला।
प्रशिक्षकों ने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय लेना चाहिए। सुरक्षित रास्ते से तत्काल बाहर निकलना, आसपास के लोगों की मदद करना तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को आग जैसी आपदा के समय सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सागर, मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत कुमार वर्मा, शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर, प्रेम कुशवाहा, अंकित कुमार, ज्योति कुमारी, संदीप कुमार, अदिति कुमारी, हलीमा प्रवीण, रजिया प्रवीण, सामली विश्वकर्मा, नीलू कुमारी, प्रेमचंद कुमार, वंदना कुमारी और विशाल शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
←
Previous News
→
गया में गूंजा वैश्य चौरसिया समाज की एकजुटता का संदेश, नाग पंचमी महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान
Next News
बाँकेबजार मे दूध टैंकर की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की मौत, सड़क जाम
🔥 Recent Top 5 News
अतिपिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आयोग की टीम ने किया गया जिले का सघन दौरा, जाना जनता का हाल
📅 26 Nov 2026अंडर-19 में रहा रनर-अप, गया के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रमंडल का मान,अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मगध प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन
📅 26 Nov 2026मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
📅 26 Nov 2026संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views