परमाना की जमीन पर भू-माफिया की नजर, महादलित परिवार भयभीत
Category: शहर | Date: 17 Jun 2026 | 👁️ Views: 40
बोधगया अंचल के जानी बीघा मौजा में लगभग 100 महादलित परिवारों को वर्ष 1987-88 में सरकार द्वारा परमाना का वितरण किया गया था। इनमें से कई लोगों की जमाबंदी कायम है और मालगुजारी रसीद भी कट रही है। वहीं कई परिवारों का जमाबंदी परमाना सत्यापन के अभाव में रसीद नहीं कट पा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि जब भी महादलित परिवारों द्वारा परमाना भूमि के सत्यापन के लिए अंचल अधिकारी, बोधगया से संपर्क किया जाता है, तो अंचल में रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है। सत्यापन नहीं होने से लोग अपनी जमीन का रसीद नहीं कटा पा रहे हैं। मालगुजारी रसीद नहीं कट रही है।
इसी बीच पिछले 2-3 महीने से भू-माफियाओं द्वारा निजी अमीन लाकर काबिज जमीन पर जबरन मापी और सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया है और भू-माफियाओं से 2-3 बार झड़प भी हो चुकी है। सभी महादलित परिवार डरे-सहमे हुए हैं।
पीड़ित परिवारों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मिलकर भूमि बचाने की गुहार लगाई है।
सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी ने दो दिन पूर्व जिलाधिकारी, गया से बात कर पूरे मामले से अवगत कराया था। आज जिलाधिकारी से मिलकर बोधगया के जानीबीघा मौजा बोधगया अंचल के साथ-साथ अन्य अंचलों की भूमि से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया गया।
सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी ने मांग की है कि परमाना वितरण रजिस्टर की तत्काल खोज कर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाए और भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर गरीबों की जमीन सुरक्षित की जाए।
भवदीय,
*ई. नंदलाल मांझी*
9504547901
सांसद प्रतिनिधि गया सह
पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता,
हम पार्टी
←
Previous News
→
शेरघाटी मे जन कल्याण सह सहयोग शिविर में 94 आवेदन प्राप्त
Next News
सहयोग सह जनकल्याण शिविर में 193 आवेदन प्राप्त, 158 मामलों का हुआ निष्पादन
🔥 Recent Top 5 News
अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
📅 23 Nov 2026क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
📅 22 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views