News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › सहयोग सह जनकल्याण शिविर में 193 आवेदन प्राप्त, 158 मामलों का हुआ निष्पादन

सहयोग सह जनकल्याण शिविर में 193 आवेदन प्राप्त, 158 मामलों का हुआ निष्पादन

Category: गया | Date: 17 Jun 2026 | 👁️ Views: 194

शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट.. शेरघाटी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, पेंशन, आधार, आयुष्मान और राजस्व मामलों के आवेदन पहुंचे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से बुधवार को शेरघाटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी स्नेहिल आनंद तथा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। अधिकारियों और कर्मियों ने आवेदनों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रमाण-पत्रों का भी वितरण किया गया। शिविर में कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 158 मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया गया। शिविर में सबसे अधिक 84 आवेदन सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़े प्राप्त हुए। वहीं बुनियाद केंद्र से संबंधित 37, आधार केंद्र के 18, राजस्व विभाग के 14 तथा आयुष्मान भारत कार्ड एवं वय वंदना कार्ड से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा विद्युत विभाग के छह, बिहार निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पांच, वीबीजी राम जी योजना के पांच, लखपति दीदी योजना के चार, दिव्यांग उपकरण के दो, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के दो, कौशल विकास केंद्र के दो, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का एक तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का एक आवेदन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से संबंधित कोई आवेदन नहीं मिला। एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है। सहयोग सह जनकल्याण शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है। बीडीओ स्नेहिल आनंद ने बताया कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने और लंबित मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही और कई लाभुकों ने मौके पर ही अपनी समस्याओं के समाधान होने पर संतोष जताया।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1704 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News