News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर जहानाबाद के राजा बाजार पटेल नगर से 63 वर्षीय महिला रीना खत्री लापता, खोजने वाले को ₹10 हजार का इनाम

जहानाबाद के राजा बाजार पटेल नगर से 63 वर्षीय महिला रीना खत्री लापता, खोजने वाले को ₹10 हजार का इनाम

Category: शहर | Date: 13 Jul 2026 | 👁️ Views: 28

जहानाबाद जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 63 वर्षीय महिला पिछले 8 जुलाई से लापता हैं। परिजनों ने उन्हें ढूंढ़ने की हर संभव कोशिश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार वालो ने जहानाबाद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है और महिला का पता बताने या सुरक्षित खोजने वाले को ₹10 हजार नकद इनाम देने की घोषणा की है। लापता महिला की पहचान रीना खत्री, उम्र लगभग 63 वर्ष, के रूप में हुई है। वह जहानाबाद जिले के राजा बाजार, काली मंदिर, पटेल नगर की रहने वाली हैं। परिजनों के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच रीना खत्री अपने घर से यह कहकर निकली थीं कि वह एक रिश्तेदार से मिलने जा रही हैं। लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। जब देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयासों के बाद भी जब रीना खत्री का पता नहीं चला, तब उनके पुत्र कुणाल खत्री ने जहानाबाद थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला की तलाश की जा रही है। परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रीना खत्री के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। संपर्क नंबर:81715911937667364023 परिजनों ने घोषणा की है कि रीना खत्री को खोजने या उनके बारे में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 नकद इनाम दिया जाएगा। यदि आपके आसपास या किसी स्थान पर यह महिला दिखाई दें, तो मानवीय आधार पर उनके परिवार या पुलिस को तुरंत सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2392 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1664 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1024 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 992 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 903 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 796 Views
📤 Share News