News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,

पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,

Category: गया | Date: 15 Nov 2026 | 👁️ Views: 120

गयाजी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। शाम होते ही गयाजी के विभिन्न इलाकों में छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सिर पर प्रसाद से भरे दउरा और हाथों में पूजा की सामग्री लेकर छठ व्रती अपने परिजनों के साथ घरों से निकलकर नजदीकी छठ घाटों, नदियों और तालाबों की ओर पहुंचने लगे। देखते ही देखते शहर के प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में गयाजी के प्रसिद्ध पितामहेश्वर घाट पर भी आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार के साथ फल्गु नदी के तट पर पहुंचे। घाट पर कहीं महिलाएं पूजा की तैयारी करती नजर आईं तो कहीं परिवार के सदस्य सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाते दिखाई दिए। जैसे ही भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे, छठ व्रतियों ने नदी के जल में खड़े होकर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर घाटों पर भी विशेष तैयारियां की गई थीं। आपको बता दें कि छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास और चार दिनों तक चलने वाली कठिन तपस्या का समापन होगा। सूर्य उपासना का यह महापर्व एक बार फिर आस्था, पवित्रता, अनुशासन और पारिवारिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।
🔥 Recent Top 5 News

आस्था के सैलाब में डूबा शेरघाटी, 22 छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु; छह आदर्श घाटों पर विशेष इंतजाम के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

📅 15 Nov 2026

गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

📅 15 Nov 2026

एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*

📅 12 Nov 2026

शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया

📅 06 Nov 2026

Big breaking धनतेरस से पहले भीषण आग, फर्नीचर दुकान और झाड़ू गोदाम जलकर राख, 18 लाख की संपत्ति का नुकसान

📅 06 Nov 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2514 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1733 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1345 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1335 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1033 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1004 Views
शेयर करें