News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › बिहारशरीफ (नालंदा) › शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया

शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया

Category: बिहारशरीफ (नालंदा) | Date: 06 Nov 2026 | 👁️ Views: 5

शांति निकेतन अकादमी ने अपनी तीनों शाखाओं—ए.पी. कॉलोनी, कटारी हिल रोड और गोविंदपुरम रौना—में "अंधकार पर प्रकाश की विजय" (लाइट ओवर डार्कनेस) की प्रेरणादायक थीम के तहत दीवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया। दीवाली मुख्य रूप से भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाई जाती है, जो अज्ञानता पर ज्ञान और अंधकार पर प्रकाश की आध्यात्मिक विजय का प्रतीक है। इस भव्य उत्सव में छात्र-छात्राओं की ओर से कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नव्या, अधिक आनंद शर्मा, आर्या, ईशानी, अनिरुद्ध कुमार और अन्वी द्वारा कहानी वाचन (स्टोरीटेलिंग); आराधया, आरव और इशिका द्वारा रंगोली; तथा सौम्या, सिद्धार्थ नारायण, दुआ, आन्या, अन्वेषा, आस्था, आराधया, नव्या, आर्या, केशव, सूर्यवंश शरण, इवान सिंह, वैष्णव और प्रिंस द्वारा दीया पेंटिंग शामिल रही। इसके अलावा, उत्सव में आर्या, समर्थ, सक्षम, सानवी और इशिका प्रिया द्वारा भगवान राम की वापसी पर आधारित नाटक (स्किट); संचित, अथर्व कश्यप, राज्यांशी, अदिति, ऊर्जा काली, विराट, वैष्णवी, अथर्व सिंह राजपूत और श्रेयांश द्वारा प्रस्तुत छठ का नाटक; तथा सानवी, अदिति, सनाया, इशिका, आद्या, अरहम, शौर्य, रचित और सिद्धार्थ के शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों के द्वारा बच्चों को पपेट एवं कट आउट के माध्यम से स्टोरी टेलिंग के द्वारा दीवाली मनाये जाने की पौराणिक कथा सुनाई गयी इस अवसर पर शांति निकेतन अकादमी के चेयरमैन श्री हरि प्रपन्न ने अपने संदेश में कहा कि दीवाली हमें यह याद दिलाती है कि हमारे भीतर बुद्धि और सत्य की चिंगारी छिपी है, और यह त्योहार हमारे विद्यार्थियों को शिक्षा, करुणा और नैतिक मूल्यों के साथ अज्ञानता को दूर करने के लिए प्रेरित करता है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2502 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1728 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1340 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1326 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1032 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 988 Views
शेयर करें