होम
›
गया
›
Big breaking धनतेरस से पहले भीषण आग, फर्नीचर दुकान और झाड़ू गोदाम जलकर राख, 18 लाख की संपत्ति का नुकसान
Big breaking धनतेरस से पहले भीषण आग, फर्नीचर दुकान और झाड़ू गोदाम जलकर राख, 18 लाख की संपत्ति का नुकसान
Category: गया | Date: 06 Nov 2026 | 👁️ Views: 60
शेरघाटी सुमाली मुहल्ला स्थित देर रात हुए भीषण अग्निकांड में गौतम फर्नीचर की दुकान और उससे सटे आलम झाड़ू के गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते दोनों प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों कारोबारियों को करीब 17 से 18 लाख रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फर्नीचर दुकान के संचालक कदवा निवासी विनोद मिस्त्री ने बताया कि आगामी 10, 12 और 16 तारीख को होने वाली शादियों के लिए फर्नीचर के ऑर्डर तैयार कर दुकान में रखे गए थे। इसमें चौकी, सेंटर टेबल समेत कई तरह के फर्नीचर शामिल थे। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई कि दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी।
**धनतेरस के लिए जमा किया था लाखों का स्टॉक**
वहीं, सुमाली मोहल्ला निवासी गोदाम संचालक मोहम्मद कैसर आलम ने बताया कि धनतेरस को लेकर गोदाम में झाड़ू, कचिया और सूप समेत अन्य सामान का बड़े पैमाने पर स्टॉक किया गया था। इसकी कीमत करीब 12 से 13 लाख रुपये थी। रात में सोने के दौरान उन्हें फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था। गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
कैसर आलम ने आशंका जताई कि बगल की फर्नीचर दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग फैलकर उनके गोदाम तक पहुंच गई। घटना के बाद दोनों कारोबारियों के सामने रोजी-रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। अपनी मेहनत की कमाई और कारोबार की पूंजी बर्बाद होने से दोनों पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित कारोबारियों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
🔥 Recent Top 5 News
Big Breaking. गया मे नक्सलियों ने पहाड़ मे दबा कर रखा था शक्तिशाली बम, डिफ्यूज होते ही थर्राह गया पहाड़
📅 05 Nov 2026शेरघाटी मे छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की विशेष तैयारी, 22 घाटों पर होंगे पुख्ता इंतजाम
📅 05 Nov 2026Big Breaking गया में एक करोड़ का गांजा जब्त, ट्रक में धान के रद्दी बोरों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
📅 05 Nov 2026तीन कमरों में 254 बच्चों की पढ़ाई, तीन शिक्षकों के भरोसे चल रहा दुल्हिन मंदिर स्कूल
📅 03 Nov 2026Big Breaking.ऑनलाइन जमीन मापी के नाम पर रिश्वतखोरी, निगरानी के हत्थे चढ़े दो अमीन
📅 03 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1339 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1326 Views