News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*

एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*

Category: गया | Date: 12 Nov 2026 | 👁️ Views: 14

शेरघाटी (राहुल कुमार) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 29वीं वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई है। इसी कड़ी में वाहिनी के बाराचट्टी प्रखंड के धनगई स्थित ई समवाय के कार्यक्षेत्र में आयोजित 18 दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले क्षेत्र के 20 ग्रामीणों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मजदूर किसान विकास संस्थान के माध्यम से 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक किया गया था। बुधवार को आयोजित समापन समारोह में 29वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी असीम उपाध्याय ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम कमांडेंट कुणाल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए असीम उपाध्याय ने कहा कि कौशल विकास और आर्थिक सशक्तीकरण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ग्रामीण स्वरोजगार शुरू कर अपनी आमदनी का साधन विकसित कर सकते हैं। इससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए हुनर का व्यावहारिक उपयोग करने और अपने कौशल को और बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर युवा रोजगार के नए अवसर तलाश सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों ने भी एसएसबी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में सांसद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, पतलुका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, धनगई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गणेश यादव, पूर्व मुखिया केडी यादव, धनगई थानाध्यक्ष श्रवण राम तथा मजदूर किसान विकास संस्थान के सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2507 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1731 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1340 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1331 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1032 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 998 Views
शेयर करें