गया जी के इश्तियाक अहमद हत्याकांड में इंसाफ की मांग पर उतरे सैंकड़ों लोग,
Category: गया | Date: 08 Jul 2026 | 👁️ Views: 230
शहर के पंचायती अखाड़ा निवासी जमीन कारोबारी इश्तियाक अहमद हत्याकांड में इंसाफ की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।
बुधवार शाम सैंकड़ों लोगों ने मृतक के घर से टावर चौक तक न्याय मार्च निकाला। हाथों में तख्ती और कैंडिल लिए मार्च में शामिल लोग इश्तेयाक अहमद हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दो, हत्या के 45 दिन बाद भी सभी नामजद अभियुक्त गिरफ्तार क्यों नहीं ? गया एसएसपी मगध रेंज आईजी जवाब दो, गया में बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ के नारे लगा रहे थे।
मार्च पंचायती अखाड़ा, आज़ाद पार्क, जीबी रोड, कोतवाली थाना होते टावर चौक पहुंचा जहां सभा किया गया।
मार्च में शामिल भाकपा माले गया नगर प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि घटना को हुए 45 दिन बीत चुके हैं मगर पुलिस जांच और कार्रवाई से सभी इंसाफ पसंद लोग निराश हैं। अभी भी कई नामजद अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक का मोबाइल फोन अभी तक पुलिस नहीं खोज पाई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस प्रशासन से कोई हमलोग से मिलने तक नहीं आया है।
वहीं इंसाफ मंच जिला प्रभारी मोहम्मद शेरजहां ने कहा कि अपराध नियंत्रण में गया पुलिस की नाकामी तो जगजाहिर है ही, अब पुलिस जांच और कार्रवाई में भी लापरवाही देखने को मिल रही है। जिससे लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है। जिले में लगातार बढ़ते जघन्य अपराध से लोगों में भय का माहौल है। वहीं अपराधी आराम से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ऐसे में मगध रेंज आईजी व गया एसएसपी को सामने आकर पुलिस जांच व कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।
वहीं मार्च में शामिल मृतक की मां ने कहा कि मेरे बेटे के हत्यारों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीएम और एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई।
←
Previous News
→
मानपुर के सुरहरी मोड़ स्थित हम पार्टी के जिला कार्यालय हुआ बंद, हम (से) कार्यालय का दूसरी जगह की खोज शुरू : टुटू खान
Next News
गया मे कार और ट्रक के बीच टक्कर,टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग दो लोग जिंदा जलने की सूचना कार में मिली शराब की बोतले
🔥 Recent Top 5 News
Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
📅 23 Nov 2026क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान
📅 22 Nov 2026Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
📅 22 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1353 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1353 Views