News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › सेंट्रल बैंक के मैनेजर की बुलेट मे जा बैठा था काला नाग,मची अफरा-तफरी

सेंट्रल बैंक के मैनेजर की बुलेट मे जा बैठा था काला नाग,मची अफरा-तफरी

Category: शहर | Date: 23 Aug 2026 | 👁️ Views: 298

शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक के बाहर खड़ी एक बुलेट बाइक के अंदर से जहरीला सांप फन निकालकर बाहर आने लगा। बाइक के अंदर सांप को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। संयोग अच्छा रहा कि सांप ने किसी को डंसा नहीं और बैंक मैनेजर बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, उक्त बुलेट बाइक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर की बताई जा रही है। मैनेजर अपनी बाइक बैंक के बाहर पार्क कर बैंक के अंदर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात तरीके से एक जहरीला सांप बाइक के अंदर जा छिपा। सांप बाइक के अंदर कब और कैसे घुसा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर बाइक के अंदर से फन निकाल रहे सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जुट गए। लोगों में सांप को लेकर भय का माहौल बन गया और सभी सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी सावधानी और मशक्कत के साथ सांप को बाइक से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सांप को बाइक से बाहर निकाला गया। हालांकि, सांप को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे मार दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बाइक के अंदर छिपे सांप का पता नहीं चलता तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। बाइक चलाते समय सांप के अचानक बाहर निकलने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना के बाद कुछ देर तक बैंक के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही और लोग बाइक में सांप के छिपने की चर्चा करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव सुरक्षित और अंधेरे स्थानों की तलाश में वाहनों के अंदर भी छिप सकते हैं। ऐसे में वाहन चलाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लेना जरूरी है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2416 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1710 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 942 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 805 Views
शेयर करें