मेरा युवा भारत गया जी के द्वारा संविधान दिवस का जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया
Category: गया | Date: 26 Nov 2026 | 👁️ Views: 4
मेरा युवा भारत गया जी नगर स्वयंसेवक विशाल कुमार के अध्यक्षता में संविधान दिवस जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पंचायती अखाड़ा गया में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शमशेर आलम, एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मैक्स अवस्थी ,विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री मोहित जी, मेरा युवा भारत के अमन मिश्रा, करण गुप्ता वरुण सर एकता मैम, विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. शमशेर आलम ने कहा कि भावी शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे आने वाली पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों का संचार करें।
इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मैक्स अवस्थी ने स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिया। उन्होंने इंटरैक्टिव प्रेजेंटेशन के जरिए संवैधानिक बारीकियों और 'मेरा युवा भारत' पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी।
इस मौके पर अमन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर नागरिक अपने मौलिक अधिकारों का बखूबी उपयोग और मांग कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही मौलिक कर्तव्यों को गहराई से समझने और उन पर अमल करने की भी सख्त आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कर्तव्यबोध के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं, संगठन मंत्री मोहित जी और करण गुप्ता ने भी युवाओं को सामाजिक सरोकारों और संवैधानिक जागरूकता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मंच संचालन रितिक कुमार बांके बाजार स्वयंसेवक मनीष स्वयंसेवा योगेश कुमार कुमार । मौके पर डायट के संकाय सदस्य, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।
🔥 Recent Top 5 News
संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहें बलकर्मी : मानवेन्द्र
📅 26 Nov 2026अच्छी पहल : परहिया जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, आधार व राशन कार्ड बनवाने की तैयारी
📅 25 Nov 2026Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..
📅 23 Nov 2026क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
📅 23 Nov 2026Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा
📅 22 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1356 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1354 Views