News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Category: शहर | Date: 07 Apr 2026 | 👁️ Views: 47

गया जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनु मांझी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों लंबे समय से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन मांझी कोलकाता से गया लौट रहा है और सरबहदा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने बोधगया मुहान के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने 3 अगस्त 2025 को हुए एक हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गया टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोहन मांझी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2392 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1664 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1027 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 992 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 903 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 796 Views
📤 Share News